{"_id":"59621d814f1c1b78208b489a","slug":"kcc-bank-recruitment-written-test-postponded-at-mandi-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KCC बैंक क्लर्क भर्ती: अभ्यर्थियों को नहीं मिले प्रश्नपत्र, अब दोबारा होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
KCC बैंक क्लर्क भर्ती: अभ्यर्थियों को नहीं मिले प्रश्नपत्र, अब दोबारा होगी परीक्षा
Mon, 10 Jul 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केसीसी बैंक क्लर्क की परीक्षा में देने पहुंचे सैंकड़ों अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्र न मिलने के कारण बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। अब यहां परीक्षा रद्द कर दी गई है। कई केंद्रों पर इस परीक्षा को दोबारा करने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा अपडेट-
2 of 8
मंडी के वल्लभ कॉलेज केसीसी बैंक क्लर्क की परीक्षा में देने पहुंचे सैंकड़ों अभ्यर्थियों को प्रश्रपत्रों न मिलने के कारण बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा। परीक्षा से वंचित रहने पर अभ्यर्थी भड़क गए। जिस पर कॉलेज प्रबंधन को पुलिस सैंकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
3 of 8
एसडीएम सदर पूजा चौहान व डीएसपी हैडक्र्वाटर हितेश लखनपाल ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थियों को शांत किया। एसडीएम ने कॉलेज प्राचार्य से मामले की पूरी जानकारी ली। प्रश्रपत्र की कमी के 1000 से अधिक अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि, कॉलेज में बोर्ड की तरफ से 1000 अभ्यर्थियों का सिटिंग प्लान मिला था। इसी हिसाब से अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, प्रश्रपत्रों की कमी से इस परीक्षा केंद्र में एक भी अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
परीक्षा देने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा को केंसल करने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों कहना है कि यह परीक्षा बोर्ड से न करवाकर आईबीपीएस अथवा एचपीपीसी के तहत ली जानी चाहिए। अभ्यर्थियों ने इस मांग को लेकर एसडीएम सदर पूजा चौहान को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। आगे पढ़िए बोर्ड ने क्या कहा-
विज्ञापन
5 of 8
वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डा आईडी धीमान ने कहा कि प्रश्रपत्रों की कमी से परीक्षा नहीं हो पाई है। प्रशासन व बोर्ड को इसके बारे में सूचित किया गया है। बोर्ड की ओर से 1000 अभ्यर्थियों का सिटिंग प्लान मिला था। लेकिन, महज 200 ही प्रश्रपत्र मिले थे। अपने स्तर पर भी अन्य केंद्रों से प्रश्रपत्र जुटाए गए। लेकिन, 400 से अधिक प्रश्रपत्र की कमी फिर भी रह गई। जिस कारण वल्लभ कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षा नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।