फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल एनएचएम में बंपर भर्तियां, सीएचओ के भरे जाएंगे 940 पद

Thu, 03 Jun 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
govt job news: Bumper recruitment in Himachal NHM, 940 posts of CHO will be filled
एनएचएम में भर्तियां। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रशिक्षितों के लिए खुशखबर है। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में बंपर भर्तियां निकली हैं। मिशन में एक साथ कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के 940 पद भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास ब्रिज प्रोग्राम फॉर सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ का डिप्लोमा होना जरूरी है।



यह डिप्लोमा बीएससी नर्सिंग के बाद होना चाहिए या फिर इंटरग्रेटिड कोर्स ऑफ मिड लेबल हेल्थ प्रोवाइडर बीएससी नर्सिंग के बाद होना अनिवार्य है। एनएचएम से मिली जानकारी के मुताबिक इन अफसरों की तैनाती फील्ड में होगी। प्रदेश में कोरोना काल में एनएचएम के पास स्टाफ कम है। ऐसे में इन अफसरों को सैंपल लेने फील्ड में भेजा जाएगा। प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। हालांकि नर्सों ने भर्ती के लिए रखी गईं शर्तों का विरोध किया है। 

govt job news: Bumper recruitment in Himachal NHM, 940 posts of CHO will be filled

श्रेणीवार इतनी सीटें रखी गई रिजर्व 
जनरल के लिए 396, एससी के लिए 176, एसटी के लिए 34, ओबीसी के लिए 142 सीटे रखी गई हैं। फ्रीडम फाइटर कोटे से सामान्य वर्ग के लिए 11, एससी 6, ओबीसी के लिए 5, आईआरडीपी में सामान्य वर्ग के लिए 91, एससी के लिए 34, एसटी 11 और ओबीसी के लिए 34 सीटें रिजर्व हैं। 

govt job news: Bumper recruitment in Himachal NHM, 940 posts of CHO will be filled

नर्सों ने किया योग्यता का विरोध 
एनएचएम की ओर से जारी अधिसूचना में जो योग्यता इन पदों के लिए अंकित है, उसके विरोध में नर्सों ने एनएचएम के मिशन निदेशक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
govt job news: Bumper recruitment in Himachal NHM, 940 posts of CHO will be filled
- फोटो : अमर उजाला

नर्सों का कहना है कि जो शर्तें लगाई गई हैं, वे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन हैं। इसमें ये भी हवाला दिया गया है कि जब 2019-2020 में एनएचएम हिमाचल प्रदेश ने 500 से ज्यादा कम्यूनिटी हेल्थ अफसर के पद भरे थे।

विज्ञापन
govt job news: Bumper recruitment in Himachal NHM, 940 posts of CHO will be filled

 जिन्हें एचएलएल कंपनी के माध्यम रखा था, लेकिन उस समय ऐसी कोई शर्त नहीं थी। ऐसे में एनएचएम को पुराने तरीके से इन पदों की भर्ती करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed