फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 दवाओं के सैंपल फेल, अगर आप भी कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान

Tue, 16 Apr 2019 04:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Apr 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
20 medicine samples failed including himachal pradesh
डेमो

मानकों पर खरा न उतरने पर देशभर में 50 दवाओं को गुणवत्तारहित पाया गया है। इनमें से 20 दवाएं हिमाचल के अलग-अलग जिलों के दवा उद्योगों में बनी हैं। इन दवाओं को केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने फेल कर दिया है। स्टॉक बाजार से वापस मंगवा लिया गया है। दवा विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से इनकी बिक्री रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

20 medicine samples failed including himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

सीडीएससीओ ने मार्च में देशभर की दवा कंपनियों के 2011 सैंपल लिए थे। इनमें से 50 सैंपल फेल हो गए हैं। देशभर में फेल हुईं इन दवाओं में करीब 40 प्रतिशत हिमाचल में बनी हैं जबकि अन्य राज्यों की दवाओं में उत्तराखंड के रुड़की व हरिद्वार में बनीं आठ, जबकि अमृतसर में बनी सात व गुजरात में बनी दो दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

20 medicine samples failed including himachal pradesh
डेमो

इसके अलावा हैदराबाद, रायसेन, बड़ौदा, असम, जम्मू-कश्मीर के सांबा, दमन, नरेला (दिल्ली), हिसार, पालघर, इंदौर, रतलाम, मध्य प्रदेश के पितांबर, मुंबई के अंधेरी में बनी एक-एक दवा का सैंपल फेल हुआ है। इन सभी दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। फेल हुई दवाएं गैस्ट्रिक, एंटीबायोटिक, आंखों संबंधी, शुगर, शरीर में ब्लड क्लॉटिंग के उपचार के लिए, विटामिन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एंटी एलर्जिक, कांस्टीपिटेशन, गंभीर एलर्जी अस्थमा गठिया के उपचार के प्रयोग में लाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
20 medicine samples failed including himachal pradesh
डेमो

हिमाचल की ये दवाएं फेल- फेल हुए सैंपलों में स्विस गार्नियर बायोटेक मैहतपुर ऊना की प्राईकैम-एम-2 फोर्ट, चिरोस फार्मा लोहारण सोलन की मोकोडिन-सीवी ड्राई सिरप और एलमोक्स-सीवी 625, समर्थ लाईफसाईंसिज लोदीमाजरा बददी की विट-के-1 (कैनाडिओनी), एक्वा वाईटो लैबोरेट्रीज कुंजाहल बद्दी की कोलिस्ट, थियोन फार्मास्यूटीकल लिमिटेड सैणीमाजरा नालागढ़ की लूकास्ट-एलसी, कान्हा बायोजेनेटिक लैबोरेट्रीज झाड़माजरी की सेफीडॉक-एएक्स, ऑयन हेल्थकेयर बद्दी की लैक्सीनेट, ओरिसन फार्मा इंटरनेशनल खड़ी मौजाऊगली काला अंब की एमोक्सीसिलीन एंड क्लोक्सीलिन। 

विज्ञापन
20 medicine samples failed including himachal pradesh
डेेमो

एसवीआर हेल्थकेयर बरोटीवाला पावंटा साहिब की सेफूरॉक्सीम एक्सटिल (एक्सटूम-250), ऑस्कर रेमेडीज जोहरॉन कालाअंब की सेफूरॉक्सीम एक्सटिल (एक्सटूम-500), डिजिटल विजन काला अंब की ग्लीमप्राईड, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटीकल टिप्परा बरोटीवाला का हाईड्रोकोर्टीसोन सोडियम सुकीनेट इंजेक्शन, एमसी फार्मास्यूटीकल सूरजपुर पांवटा साहिब की पेंट्रापजॉल, सीएमजी बायोटेक संसारपुर टेरेस की सोडियम एलेंड्रॉनेट, हनुकेम लैबोरेट्रीज परवाणु की मॉक्सीफलोक्ससीन विद डिफलूप्रेडनेट आई ड्रॉप, अलाईस हैल्थकेयर गुरूमाजरा बद्दी की रेबमारक्यू-डीएसआर, पोलस्टार पॉवर इंडस्ट्री दामुवाला बद्दी की स्टॉपडॉक्स-सीवी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed