फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'उत्तराखंड गौरव पुरस्कार' से सम्मानित हैं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक, जिन्होंने सैनिकों के लिए भेजे हाथ से बने मास्क

Sat, 02 May 2020 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 02 May 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
union minister ramesh pokhriyal daughter arushi nishank sent mask for soldiers
आरुषि निशंक
पूरी दुनिया में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से लोग परेशान हैं। इस वायरस का उपचार केवल बचाव है। जिसके कारण विशेषज्ञों द्वारा मास्क पहनने की सलाह दी गई। लेकिन मास्क का इस्तेमाल कर उसे फेंक देने के कारण इस वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को धो कर इस्तेमाल करने लायक मास्क को पहनने के लिए कहा गया। लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य भले हो गया है लेकिन पैसे की कमी के कारण लोग मास्क खरीद नहीं पा रहे। ऐसे में बहुत सारी संस्थाएं मुफ्त में सिलकर मास्क बांट रही हैं। इस काम में योगदान देने वाली केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि ने अब सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें हाथ से बने खादी के करीब दस हजार मास्क भेजे हैं।

 

union minister ramesh pokhriyal daughter arushi nishank sent mask for soldiers
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक ने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए मास्क बनाकर भेजे हैं। इस काम के लिए उनकी संस्था स्पर्श गंगा के सहयोगियों ने उनके इस काम में मदद की है। दरअसल, आरुषि मास्क बनाने के मुहिम में बहुत दिनों से लगी हुई हैं। पहले उन्होंने अपने हाथों से मास्क सिलकर अपने स्टाफ को बांटे थे। उसके बाद इन मास्क को जरूरतमंद सैनिकों को देने का फैसला किया गया।


 
union minister ramesh pokhriyal daughter arushi nishank sent mask for soldiers
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आरुषि निशंक एक शास्त्रीय नृत्यांगना होने के साथ ही पर्यावरणविद, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। यहीं नहीं उन्होंने साल 2018 में एक क्षेत्रीय फिल्म का निर्माण भी किया है। जो मंत्री रमेश पोखरियाल के लिखे उपन्यास पर आधारित थी। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
union minister ramesh pokhriyal daughter arushi nishank sent mask for soldiers
आरुषि निशंक - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा आरुषि स्पर्श गंगा मुहिम से जुड़ी हुई हैं। आरुषि को नई दिल्ली में चैंपियंस आफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  आरुषि को यह सम्मान सामाजिक कार्यों, स्पर्श गंगा मुहिम और सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री अभियान के लिए मिला। वहीं उत्तराखंड के लिए काम करने के कारण उन्हें उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed