{"_id":"5e2418038ebc3e4b1c5561da","slug":"story-of-hollywood-actress-jennifer-lawrence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी गरीबी में जीती थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, आज है अरबों की मालकिन ","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
कभी गरीबी में जीती थी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, आज है अरबों की मालकिन
हंगर गेम्स सीरीज के जरिए दुनियाभर में 'एक्शन वुमन' के तौर पर पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस के एक्शन का कमाल तो सभी ने पर्दे पर देखा है। उनके अगाध धन के बारे में भी आप जानते होंगे, लेकिन केंचुकि के एक खेत से हॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनने का पूरा सफर शायद की किसी को याद होगा। हम आपको बता रहे हैं गरीब मां-बाप की खूबसूरत बेटी हॉलीवुड में आकर कैसे बनी रियल एस्टेट क्वीन।
2 of 7
जेनिफर लॉरेंस
15 अगस्त, 1990 को जेनिफर अमेरिका में एक गरीब परिवार में जन्मी थीं। जेनिफर का बचपन केंचुकि के एक खेत में बीता है, जिसे घोड़ों के लिए तैयार किया गया था। धन की कमी के चलते उनके पिता यहां खच्चर प्रजाति के घोड़ों को रखते थे। जेनिफर के माता-पिता मेडिकल ट्रीटमेंट में भी यकीन नहीं रखते थे। जब वे महज 18 महीने की थीं, तब कार की चपेट में आ गई थीं। एक बार एक घोड़े की लात लगने से उनकी टेलबोन में चोट आ गई थी। ऐसे मौकों पर भी उनके पैरेंट्स ने घरेलू उपचार का सहारा लिया था।
3 of 7
जेनिफर लॉरेंस
29 साल की यह खूबसूरत एक्ट्रेस पिछले दिनों आर्टिस्ट क्रूक मरोनी से शादी को लेकर चर्चा में षीं। अकादमी अवाॅर्ड विजेता जेनिफर लॉरेंस ने हंगर गेम्स सीरीज के जरिए दुनियाभर में एक्शन वुमन के तौर पर पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन फोर्ब्स के अनुसार जेनिफर की एक फिल्म वर्ल्ड वाइड 40,829 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है। वर्ष 2015 और 2016 में वे विश्व की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हाईएस्ट ग्रॉसिंग एक्शन हीरोइन के तौर पर उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जेनिफर लॉरेंस
बेशुमार संपत्ति की मालकिन जेनिफर लॉरेंस ने हाल में ही अपने कई घरों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कैलिफ स्थित कॉन्डो हाउस की बिक्री की थी, जिसके जरिए उन्हें करीब 2 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ था। इसके एक महीने बाद उन्होंने अपनी एक संपत्ति 8.5 करोड़ में और दूसरी 8.76 करोड़ रुपये में बेची।
विज्ञापन
5 of 7
जेनिफर लॉरेंस
फिलहाल वे बेवर्ली स्थित 5,550 वर्ग फीट में फैले 5 बेडरूम के एक घर में रहती हैं। इस मकान में एक हाईटेक जिम, गार्मेट किचन और कुछ पॉन्ड (आयुर्वेदिक पौधों और जड़ी-बूटियों का एक बड़ा बागीचा) खासतौर पर तैयार करवाए गए हैं। इस मकान को उन्होंने चार साल पहले करीब 51 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब दो वर्ष पहले पहले उन्होंने ट्रिबेका में एक डुपलेक्स पेंटहाउस खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 130 करोड़ रुपये है। उनकी कुछ संपत्तियां न्यूयॉर्क में भी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X