फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   PT Usha Birthday Special Know Her Unknown Facts News in Hindi

PT Usha: पीटी उषा के बारे में नहीं जानते होंगे ये रोचक बातें, जन्मदिन पर जानें सबसे महान महिला एथलीट की उपलब्धियां

Mon, 27 Jun 2022 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
PT Usha Birthday Special Know Her Unknown Facts News in Hindi
पीटी उषा - फोटो : amar ujala

PT Usha Birthday Special: आज देश में कई महिला एथलीट हैं जो देश का नाम रोशन कर रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन दे रही हैं। बीते सालों में हुए ओलंपिक खेलों में कई भारतीय महिला एथलीट ने देश के लिए पदक जीते और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया। लेकिन महिलाओं की ओलिंपिक में हिस्सेदारी बढ़ाने के पीछे का श्रेय उन महिला खिलाड़ियों पर है, जो सबसे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में शामिल हुईं और भारत का प्रतिनिधित्व किया। इन्हीं में से एक नाम हैं पीटी उषा का। पीटी उषा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट हैं। वैसे तो पीटी उषा किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने कदमों से करियर की राह चुनी और देश की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आज पीटी उषा का जन्मदिन हैं। महिला एथलीट पीटी उषा के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें और उनकी सफलता की कहानी।

विज्ञापन


पीटी उषा का जीवन परिचय

महिला एथलीट पीटी उषा का जन्म 27 जून 1964 को केरल के कोझीकोड जिले में स्थित पयोली गांव में हुआ था। उनका जीवन गरीबी में गुजरा। जब वह स्कूल में थी, तो उन्होंने दौड़ना शुरू किया। चौथी कक्षा में उनके शारीरिक शिक्षा के अध्यापक ने जिले के चैंपियन मुकाबले में प्रतिभाग करने के लिए कहा। इस प्रतियोगिता में पीटी उषा ने जिला चैंपियन को हरा दिया, जो उनके ही स्कूल में पढ़ती थीं।
विज्ञापन


पीटी उषा की शिक्षा

उसके बाद से पीटी उषा अपने स्कूल के लिए जिला स्तर के मुकाबले में शामिल होने लगीं। खेलों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए केरल सरकार ने पीटी उषा को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया। इसके बाद पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए पीटी उषा ने कन्नूर के एक विशेष खेल विद्यालय में दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटी उषा का करियर
 

करियर के तौर पर उनके जीवन में उस समय मोड़ आया जब 1976 में नेशनल स्कूल गेम्स के दौरान पीटी उषा के कोच ओ. एम. नाम्बियार की उन पर नजर पड़ी। इसके बाद पीटी उषा की अंतरराष्ट्रीय खेलों में शामिल होने का मौका मिला। 1980 में पीटी उषा के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई, जब कराची में पाकिस्तान ओपन नेशनल मीट में पीटी उषा ने चार स्वर्ण पदक जीते।

उसके बाद पीटी उषा तीन ओलंपिक खेलों  मॉस्को (1980), लॉस एंजिल्स (1984) और सियोल (1988) में शामिल हुईं लेकिन पदक पाने से चूक गईं। लाॅस एंजिल्स ओलंपिक के फाइनल तक पहुंचीं। देश के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी। उनसे पहले कोई भारतीय महिला एथलीट ओलंपिक फाइनल में नहीं पहुंची थी। पीटी उषा ने एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। साल 1991 में पीटी उषा ने वी श्रीनिवासन से शादी की। कुछ साल ब्रेक के बाद 1998 में एथलेटिक्स में फिर से वापसी की।

पीटी उषा के पदक

महज 20 साल की उम्र में पीटी उषा को अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विश्व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने भी पीटी उषा को 'स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द सेंचुरी' और 'स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द मिलेनियम' के लिए नामित किया था। साल 2000 में भारत की इस सर्वश्रेष्ठ एथलीट ने करियर से संन्यास ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed