{"_id":"5e60e7ee8ebc3ec75811aa0c","slug":"international-womens-day-2020-story-of-bodybuilder-prachi-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस 2020: अखबारों के जरिए मिली थी परिजनों को सफलता की खबर, आज हैं अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
महिला दिवस 2020: अखबारों के जरिए मिली थी परिजनों को सफलता की खबर, आज हैं अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्राची दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेहनत और लगन हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। ये बात साबित की है कानुपर की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल प्राची दीक्षित ने। परिवार से छुपकर शुरू किया ये सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। हांलाकि अब उनके परिजन सब जानते हैं और घर की बेटी की कामयाबी पर काफी खुश भी हैं। चलिए जानें प्राची की सफलता की कहानी।
2 of 5
prachi dixit
- फोटो : Social Media
बीते एक वर्ष पूर्व फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्राची का सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। फूलबाग निवासी अनिल कुमार दीक्षित की पुत्री प्राची दीक्षित सोशल मीडिया पर फिटनेेस मॉडल को देख कर काफी प्रभावित हुई।
3 of 5
prachi dixit
- फोटो : Social Media
प्राची ने बताया कि सिक्स पैक बनाने का मन किया। घरवालों ने इसके लिए मना कर दिया। मैंने पढ़ाई का बहाना कर छत्तीसगढ़ में फिटनेस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। प्राची ने बताया कि घर से हर माह दस हजार रुपये मिलते थे। इतने में डाइट पूरी नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
prachi dixit
- फोटो : Social Media
इसके चलते मैंने अपनी सोने की अंगूठी, चेन और झुमके बेचकर तैयारी की और पहली बार चार मार्च 2018 को मेरठ में आयोजित हुई मिस यूपी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
5 of 5
प्राची दीक्षित
इसके बाद जून 2018 में कानपुर में हुई बॉडी पावर चैंपियनशिप में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। अगस्त 2018 में पुणे में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियन चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया। इसकी जानकारी घरवालों को अखबारों में प्रकाशित खबरों के जरिए हुई। प्राची ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की। इसके बाद से प्राची निरंतर अभ्यास में जुटी हुईं हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X