फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देश की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पद्मिनी प्रकाश, 13 की उम्र में छूटा घर, संघर्ष कर लिखी नई इबारत

Mon, 09 Mar 2020 10:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
first transgender news anchor in india know her inspiring story
padmini prakash - फोटो : Social Media

बचपन में आसपास के बच्चे उसे साथ में खेलने नहीं देते थे। वजह थी कि वो बाकी बच्चों के रुप-रंग से अलग नजर आती थी। ऐसे में उसे हर रोज अपने वजूद से जंग लड़ना पड़ता था। उसने अपने घर को एक महफूज जगह के रूप में देखना चाहा तो उसे वहां भी तिरस्कार मिला। मात्र 13 साल की उम्र में जब पद्मिनी प्रकाश को अपने ट्रांसजेंडर के बारे में पता चला तो उन्होंने अपना घर छोड़ दिया। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पद्मिनी प्रकाश देश की पहली ट्रांसजेडर न्यूज रीडर बन गईं।


 
first transgender news anchor in india know her inspiring story
padmini prakash - फोटो : Social Media

पद्मिनी प्रकाश का जन्म एक रूढ़िवादी सोच वाले तमिल परिवार में हुआ था। जो कि कोयम्बटूर, तमिलनाडु में रहती थी। पद्मिनी एक ट्रांसजेंडर है ये बात उनके परिवार वाले स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उनकी रूढ़िवादी सोच से हारकर उन्होंने अपना घर केवल 13 साल की छोटी सी उम्र में छोड़ दिया। घर से तो खुद को खत्म करने ही निकलीं थी लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। 


 
first transgender news anchor in india know her inspiring story
padmini prakash - फोटो : Social Media

कुछ भले लोग में पद्मिनी प्रकाश को बचा लिया और उन्हें पढ़ाया-लिखाया। पद्मिनी ने अपनी पढ़ाई किसी तरह से पूरी की और कॉमर्स में बैचलर डिग्री लेने के लिए दाखिला लिया लेकिन दूसरे ही साल उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि वहां भी लोग उनकी जेंडर को लेकर चिढ़ाते थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
first transgender news anchor in india know her inspiring story
padmini prakash - फोटो : Social Media
पद्मिनी को आगे की पढ़ाई के लिए उनके पति नागराज प्रकाश ने प्रेरित किया। इसके बाद पद्मिनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सबसे पहले पद्मिनी को तमिल न्यूज चैनल लोटस न्यूज ने अपने यहां एंकरिंग के लिए रखा और पहला न्यूज बुलेटिन 15 अगस्त 2014 को प्रसारित हुआ। इस तरह पद्मनी भारत की पहली ट्रांसजेडर न्यूज एंकर बन गईं।


 
विज्ञापन
first transgender news anchor in india know her inspiring story
padmini prakash - फोटो : Social Media

पद्मिनी प्रकाश एक ट्रेंड भरतनाट्यम नृत्यांगना है अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढा़व का सामना कर चुकीं पद्मिनी फिलहाल एक्टिंग के अलावा कई सारे स्टेज शो कर चुकी हैं। बहुत सारे स्टूडेंट्स को इस क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग दी है। मगर अब पद्मिनी की लाइफ सेट है। वह अब कोयंबटूर में ही वेलाकिनार में अपने पार्टनर और बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। पद्मिनी फिलहाल पीएचडी करने जा रहीं है। वो तमिलनाडु की पहली फुलटाइम पीएचडी स्कॉलर बनेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed