Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि देवी मां की उपासना का पर्व है। नारी शक्ति का प्रतीक है। हर नारी में देवी मां का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। मां अन्नपूर्णा से लेकर जगत जननी, लक्ष्मी स्वरूपा और मां सरस्वती समेत मां के सभी स्वरूपों को एक महिला में देखा जा सकता है। नवरात्रि का पर्व मनाने का केवल धार्मिक महत्व नहीं। इसका सामाजिक कारण महिलाओं के देवी स्वरूप को सम्मान देना और उनके महत्व को समझना है।
भारत की नारी की बात करें तो वह एक गृहणी के रूप में घर परिवार संभालती हैं, घर से बाहर कई क्षेत्रों में अहम भूमिका में हैं। राजनीति से मनोरंजन, खेल से उद्योग जगत तक महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कई दिग्गज महिलाएं व्यापार और औद्योगिक जगत में अपना परचम लहरा रही हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं 9 उद्योगपति महिलाओं के बारे में, जो बड़ी कंपनियों में हैं उच्च पदों पर।
2 of 10
विनीता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विनीता सिंह
टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर विनीता सिंह को देखा होगा। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा कर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत की।
3 of 10
नमिता थापर
- फोटो : instagram/namitathapar
नमिता थापर
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर एक पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आईं थीं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। पुणे से ग्रेजुएशन करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन शुरू किया।
4 of 10
फाल्गुनी नायर
- फोटो : facebook/falguni.nayar.5
फाल्गुनी नायर
नायका एक ब्यूटी स्टार्टअप है, जिसकी फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। नायका के प्रोडक्ट को लगभग हर लड़की जानती है और इस्तेमाल करती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। फिर फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की।
5 of 10
लीना नायर
- फोटो : Twitter/LeenaNairHR
लीना नायर
फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ एक भारतीय महिला है, जिनका नाम लीना नायर है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया। बाद में चैनल की सीईओ बनीं।
कमेंट
कमेंट X