फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Thu, 15 Oct 2015 11:39 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Zaheer khan Retires from International Cricket
तेज गेंदबाज जहीर खान के टीम इंडिया में एक बार फिर से खेलने की ख्वाहिश अधूरी रह गई क्योंकि एक दशक तक टीम के नियमित सदस्य रहे इस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे।

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Zaheer khan Retires from International Cricket
भारतीय टेस्ट इतिहास में महान कपिल देव के बाद दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज जहीर खान ने आगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बेहद सफल रहे हैं। उनके खाते में 600 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Zaheer khan Retires from International Cricket
2008 में विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने तेज गेंदबाज जहीर खान का करियर बेहद शानदार रहा है। वह इन और आउट दोनों तरह से स्विंग कराने में माहिर थे। उन्होंने 309 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 610 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Zaheer khan Retires from International Cricket
बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले जहीर खान दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते रहे हैं। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट झटके थे। उसी साल उन्हें देश से दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा भी गया था।
विज्ञापन

वापसी की अधूरी आस लिए जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Zaheer khan Retires from International Cricket
कभी टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य हथियार रहे जहीर खान ने अपने करियर में 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने क्रमश: 311, 282 और 17 विकेट झटके थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed