जब युवराज ने जमाए थे ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने आज से 7 साल पहले (19 सितंबर) ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह टी-20 में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।
जब युवराज ने जमाए थे ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के
क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह पहले बल्लेबाज नहीं हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स और रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 छक्के जड़े थे। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने हालैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में यह रिकॉर्ड बनाया था।
जब युवराज ने जमाए थे ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के
युवराज सिंह जब स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में ताबड़तोड़ छक्का जमा रहे थे तो मैदान के बाद यह चीयरलीडर्स भी अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। आइए, याद करते हैं, ब्रॉड के खिलाफ खेली गई युवी की वो धमाकेदार पारी को।
जब युवराज ने जमाए थे ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के
भारतीय पारी का यह 19वां ओवर था और क्रीज पर थे युवराज सिंह, जो स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। पहली ही गेंद पर युवराज ने काउ कॉर्नर की दिशा में शॉट खेलते हुए छक्का जमाया था।
जब युवराज ने जमाए थे ब्रॉड पर लगातार 6 छक्के
ब्रॉड ने दूसरी गेंद युवराज के लेग की दिशा में डाली जिसे उन्होंने स्क्वायर लेग की ओर उठाते हुए दर्शकों के बीच गेंद को पहुंचा दिया। यह रहा उनका दूसरा छक्का।