युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!
दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट और क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमा चुके भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने हुए।
युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!
वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन बोल्ट और युवराज की टीम के बीच होने वाले सात-सात खिलाड़ियों वाली इस प्रदर्शनी मैच में हरभजन सिंह और जहीर खान भी आकर्षण का केंद्र रहे।
युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!
बंगलूरू के प्रसिद्ध चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार-चार ओवर के इस मैच में बोल्ट की टीम में हरभजन और उनके बचपन के दोस्त तथा निजी सहायक नुजेंट वाल्कर जूनियर थे तो युवराज की टीम में जहीर खान। इसके अलावा दोनों टीम का विकेटकीपर विशेषज्ञ खिलाड़ी को बनाया गया था। बाकी खिलाड़ियों का चयन सोशल साइट्स के जरिये किया गया।
युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!
अपने तरह से इस दिलचस्प मैच में एक अनोखा नियम यह भी था कि जितने बार खिलाड़ी आउट होंगे टीम का स्कोर चार रन के हिसाब से कम कर दिया जाएंगे। बोल्ट का क्रिकेट के मैदान पर कोई खास अनुभव नहीं है।
युवराज सिंह ने उसेन बोल्ट को फर्राटा दौड़ में पछाड़ा!
ट्रैक एंड फील्ड के बेताज बादशाह उसेन बोल्ट ने क्रिकेट के मैदान पर भी अपना जलवा दिखाया। और युवराज की टीम के खिलाफ मैच में 5 छक्के भी जड़े, जिसमें लगातार गेंदों पर 2 छक्के भी जमाए। उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।