{"_id":"c8b720bc9cb33a517b42431921d48ce9","slug":"young-mandeep-singh-named-india-a-captain-for","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
Fri, 25 Sep 2015 09:08 AM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी समय के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक पूरी क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। अफ्रीकी टीम इस महीने के अंत में भारत के लिए अपना दौरा शुरू करने वाली है। दौरे की शुरुआत टी-20 क्रिकेट से होगी। इससे पहले अफ्रीकी टीम भारत की ए टीम से एक अभ्यास मैच भी खेलेगी।
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
2 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज से पहले एकमात्र टी- 20 अभ्यास मुकाबले के लिए संदीप पाटिल की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भारत-ए टीम में तरजीह दी है।
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
3 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह अभ्यास मुकाबला 29 सितंबर को पालम के एयरफोर्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए चयन समिति ने कप्तान मनदीप सिंह को नियुक्त किया है। मनदीप आईपीएल में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर से खेलते हैं। 12 सदस्यीय टीम में अधिकांश खिलाड़ी भारत-ए के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
4 of 7
दूसरी ओर, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के बाएं हाथ के स्पिनर युजवेंद्र चहल (फोटो), चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज पवन नेगी और पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या टीम में नए चेहरे होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली की टीम के साथी को मिली भारत-ए टीम की कमान
5 of 7
टीम में शामिल खिलाड़ियों की औसत उम्र लगभग 25 वर्ष है। टीम में सबसे अनुभवी किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह हैं जिनकी उम्र 27 वर्ष है। सबसे युवा केकेआर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव हैं। यादव मूल रूप से कानपूर के रहने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।