एक गेंदबाज ऐसा जिसने खराब शुरुआत का ही बना दिया रिकॉर्ड
एक ओर जहां बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने करियर की शुरुआत में ही लाजवाब प्रदर्शन कर सभी को अपना दीवाना बना दिया है, लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसकी शुरुआत उतनी ही खराब हुई है। यानी खराब शुरुआत का रिकॉर्ड इस नवोदित गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया है।
एक गेंदबाज ऐसा जिसने खराब शुरुआत का ही बना दिया रिकॉर्ड
मुस्ताफिजुर रहमान ने पिछले महीने टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर इतिहास बुक में अपना नाम लिखा लिया, लेकिन श्रीलंका का एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसकी शुरुआत बेहद खराब रही। सचित पाथिराना ने अपने पहले तीन मैचों में 200 रन दे डाले। टेस्ट खेलने वाली किसी भी टीम के नवोदित गेंदबाज की ओर से वनडे इतिहास में सबसे खराब शुरुआत का रिकॉर्ड है।
एक गेंदबाज ऐसा जिसने खराब शुरुआत का ही बना दिया रिकॉर्ड
श्रीलंका के गेंदबाज सचित पाथिराना ने अपने करियर के शुरुआती तीन वनडे मैचों में 200 रन खर्च कर डाले हैं। इससे पहले श्रीलंका की ओर से सबसे खराब शुरुआत का रिकॉर्ड रुचिरा परेरा के नाम था जिन्होंने अपने पहले तीन मैचों में 182 रन लुटाने का रिकॉर्ड बनाया था। जबकि वनडे में सबसे घटिया शुरुआत का रिकॉर्ड यूएई के मंजूला गुरुग के नाम दर्ज था जिन्होंने पहले तीन मैचों में 201 रन दिए थे।
एक गेंदबाज ऐसा जिसने खराब शुरुआत का ही बना दिया रिकॉर्ड
पाक के ओपनर अहमद शहजाद ने पिछले 15 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं जिसमें दो बार वह 90 के पार पहुंचे। उनका आखिरी शतक शरजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।
एक गेंदबाज ऐसा जिसने खराब शुरुआत का ही बना दिया रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने 2006 के बाद श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार कोई वनडे सीरीज जीती है। इस बीच इन 9 सालों में पाक ने तीन वनडे सीरीज गंवाई।