{"_id":"728a26f4ede67d989c8952831d9756e4","slug":"who-will-become-champion-of-ipl-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा
Mon, 06 Apr 2015 10:46 AM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत की क़रारी हार के बाद विराट कोहली की नाकामी की तीखी आलोचना शुरू हुई तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी झट से उनके बचाव में उतर आए। कप्तान ने मैच के बाद कहा, "तिल का ताड़ न बनाएं।" लेकिन अब वही धोनी ऐसा प्लान तैयार करने में जुटे हैं कि 24 मई तक कोहली का बल्ला 'खामोश' ही रहे। दिलचस्प यह है कि इस मिशन में धोनी के मददगार हैं ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी, जो वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम को सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि धोनी को भी रोकने के तरीके सिखा रहे थे।
तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा
2 of 4
वहीं, वर्ल्ड कप में हसी से टिप्स लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स अब विराट कोहली के मददगार हैं। धोनी के गेमप्लान को फेल करने के लिए इस जोड़ी को वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल का साथ भी मिलेगा, जिनके नाम हाल ही में वर्ल्ड कप का पहला दोहरा शतक दर्ज हुआ। किस्सा यह है कि बुधवार से बीसीसीआई की टी-20 लीग आईपीएल का आठवां सीज़न शुरू हो रहा है। एक बार फिर राष्ट्रीयता पीछे चली गई है और क्रिकेट आगे आ गया है। राष्ट्रीय टीम की जर्सी उतारकर आईपीएल के रंगीन कलेवर में आने को तैयार खिलाड़ी अपने साथियों की ही परीक्षा लेने को तैयार हैं। बाइस विकेटों के साथ वर्ल्ड कप के सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क अब विराट कोहली का कहा मानेंगे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के लिए ज़ोर लगाएंगे।
तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा
3 of 4
उनकी गेंदों का क़हर स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे साथियों पर भी टूटेगा। स्मिथ और वॉटसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, तो मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी इसी टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें हमवतन डेल स्टेन के सामने परीक्षा देनी होगी। स्टेन सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़े हैं। भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन और ऑस्ट्रेलिया के तेज़तर्रार ओपनर डेविड वार्नर भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: 'दोस्त' से किनारा, 'दुश्मन' का सहारा
4 of 4
हैदराबादी टीम से सावधान न्यूज़ीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को भी रहना होगा। वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के लिए 22 विकेट लेने वाले ट्रेंट बोल्ट भी हैदराबाद टीम में हैं। वहीं, मैक्कलम भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम का हिस्सा हैं। धोनी के लिए अच्छी बात यह है कि वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैचों में खेली टीम के कुल पांच खिलाड़ी चेन्नई टीम से जुड़े हैं। चेन्नई टीम में धोनी के अलावा सुरेश रैना, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और मोहित शर्मा भी हैं। आईपीएल-8 का आगाज़ आठ अप्रैल को होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फ़ाइनल 24 मई को कोलकाता में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।