'हैट्रिक मैन' डुमिनी को क्यों पकड़ना पड़ा संगकारा का पैर!
वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी। श्रीलंका के महान बल्लेबाज और रिकॉर्ड 4 शतक लगाने वाले कुमार संगकारा ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि वह वर्ल्ड कप के खिलाफ के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे। इस लिहाज से यह मैच उनके करियर के लिए बेहद खास है।
'हैट्रिक मैन' डुमिनी को क्यों पकड़ना पड़ा संगकारा का पैर!
विकेटों के पतन के बीच महान बल्लेबाज कुमार संगकारा आज अपनी लय में नहीं दिखे और बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए टीम को बचाने की कोशिश जरूर की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने अपने इस मैच में कुल 96 गेंदें खेली और 45 रन ही बना पाए।
'हैट्रिक मैन' डुमिनी को क्यों पकड़ना पड़ा संगकारा का पैर!
कुमार संगकारा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे में 14 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 37 साल के संगकारा ने अपने करियर में 93 अर्धशतक के अलावा 25 शतक भी लगाए। वनडे के अलावा वह टेस्ट और टी-20 में भी खासे कामयाब रहे हैं।
'हैट्रिक मैन' डुमिनी को क्यों पकड़ना पड़ा संगकारा का पैर!
श्रीलंका की टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संघर्ष कर रही थी तो क्रीज पर कुमार संगकारा लंबे समय तक टिके होने के बाद भी कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि गेंदबाज जेपी डुमिनी को संगकारा का पैर पकड़ना पड़ गया। तस्वीर देखने में ऐसा लग रहा है कि डुमिनी पैर पकड़कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे है कि अभी क्रिकेट से संन्यास मत लो।
'हैट्रिक मैन' डुमिनी को क्यों पकड़ना पड़ा संगकारा का पैर!
हालांकि तस्वीर में जो कुछ दिख रहा है उसमें माजरा कुछ और है। हुआ यह था कि कुमार संगकारा रन लेने के प्रयास में विकेटों के बीच दौड़ पड़े और दौड़ते हुए वह गेंदबाज जेपी डुमिनी से लड़खड़ा गए। दोनों एक-दूसरे से बचने की कोशिश की लेकिन ज्यादा सफल नहीं हुए। हालांकि किसी को भी चोट नहीं आई।