अपनी ही शादी में भड़के पाक के 'विराट कोहली' और दोस्त अफरीदी
पाकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले एक बड़े क्रिकेटर अहमद शहजाद ने 19 सितंबर को लाहौर में एक भव्य समारोह में सना मुराद से शादी कर ली। लेकिन वह अपनी ही शादी में सबके सामने नाराज हो गए।
(सभी फोटो-टि्वटर से)
अपनी ही शादी में भड़के पाक के 'विराट कोहली' और दोस्त अफरीदी
शादी समारोह के दौरान नाराज होने वाले में सिर्फ दूल्हा अहमद शहजाद ही नहीं थे बल्कि उनके अजीज दोस्त और पाक टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी भी थे जो अचानक नाराज हो गए।
अपनी ही शादी में भड़के पाक के 'विराट कोहली' और दोस्त अफरीदी
अहमद शहजाद भी विराट कोहली की तरह गुस्सैल खिलाड़ी हैं और छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाते हैं। कोहली अपने शॉर्ट टेंपर्ड के लिए जाने जाते हैं तो कोहली की तरह दिखने वाला यह बल्लेबाज भी कभी भी कहीं भी भड़क जाता है।
अपनी ही शादी में भड़के पाक के 'विराट कोहली' और दोस्त अफरीदी
ऐसा नहीं है कि अहमद शहजाद अपनी ही शादी में शुरू से नाराज चल रहे थे। वह शुरुआत में काफी खुश दिखे और साथी शाहिद अफरीदी के साथ तो काफी खुशमिजाज दिख रहे थे। साथ ही दोनों ने एक साथ कुछ सेल्फीज भी ली।
अपनी ही शादी में भड़के पाक के 'विराट कोहली' और दोस्त अफरीदी
लाहौर के एक होटल में सब कुछ सही चल रहा था और सभी लोग इस शानदार शादी का लुत्फ ले रहे थे लेकिन शहजाद शायद मीडियाकर्मियों के आ जाने से नाराज हो गए और उन्हें देखकर आपे से बाहर हो गए।