IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम 72 दिनों के लंबे दौरे के लिए आज भारत के लिए रवाना हो रही है। दोनों टीमों के बीच दौरे का आगाज 2 अक्टूबर से धर्मशाला में टी-20 मैच से होगा।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
आज हम बात करते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैचों के कप्तानों के बारे में। दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया का दबदबा रहा है। भारत के खाते में 8 में से 6 जीत आई है।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
इसके अलावा यह भी जानेंगे कि भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बीच सबसे सफल कप्तान कौन रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दोनों टीमों की ओर से सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग। इसके बाद दूसरे पायदान पर भी एक और भारतीय कप्तान का ही कब्जा है। लेकिन टी-20 में सफलता के मामले में अफ्रीकी टीम के कप्तानों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 8 टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 2 कप्तान ही अफ्रीकी टीम की चुनौती दे सके हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से 4 कप्तानों ने भारत को चुनौती दी।
IND vs SA: तो दोनों टीमों के सबसे सफल कप्तान हैं वीरेंद्र सहवाग
दक्षिण अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में कप्तानी करने का मौका मिला ग्रीम स्मिथ को। स्मिथ ने 2006-2010 के बीच भारत के खिलाफ 4 मैचों में कप्तानी की और टीम को सिर्फ एक मैच में ही जीत दिला सके यानी 3 मैच में हार मिली।