वीरेंद्र सहवाग के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन भले ही शानदार अंदाज में न हुआ हो, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसके शीर्ष 3 पर अकेले उनका कब्जा है।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
टीम इंडिया के कभी विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन भले ही अपने स्तर के हिसाब से न हुआ हो, लेकिन जब तक वह क्रीज पर रहते थे गेंदबाजों की हवाइयां उड़ी ही रहती थी।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया में वापसी की आस लिए इस साल अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह गए। लेकिन आज हम उनके जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के अंदाज को दर्शाता है। टेस्ट में 2 बार तिहरा शतक लगाने वाले सहवाग के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसके शुरुआती 3 पायदान पर खुद उन्हीं का कब्जा है।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
टेस्ट क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा की पारी खेलने के दौरान स्ट्राइक रेट को देखा जाए तो पहले 3 स्थान पर अकेले सहवाग का ही नंबर आता है और वह भी शतकीय आंकड़े के साथ। लेकिन इससे पहले हम आपको टेस्ट किसी एक पारी में 250 से ज्यादा की खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों में चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाज के बारे में बताते हैं।
लाजवाब 'सुल्तान', पहले 3 स्थान पर हैं वीरेंद्र सहवाग और कोई नहीं
तेज स्ट्राइक रेट के आधार पर टेस्ट की किसी पारी में 250 से ज्यादा की खेली गई पारी में पांचवें नंबर पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर। वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 253 रनों की पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट था 88.46।