शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
श्रीलंका के खिलाफ गाले की तरह कोलंबो टेस्ट में भी भारत की शुरुआत खराब रही लेकिन इस बार शतक से रह गए कप्तान विराट कोहली ने साहसिक कारनामा दोहरा ही दिया। इस कारनामे के बाद ही टीम इंडिया मैच में वापस लौट सकी।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
कोलंबो टेस्ट महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के करियर का अंतिम टेस्ट मैच है। इस मैच के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। मैच शुरू होने से पहले कुछ इस अंदाज में उन्हें विदाई दी गई।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
चोट के बाद मुरली विजय कोलंबो टेस्ट से टीम में वापसी कर रहे थे लेकिन वह सिर्फ 3 गेंद ही खेल सके और चौथी पर आउट हो गए।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
पहले टेस्ट में दोनों पारियों में असफल होने के बाद ओपनर लोकेश राहुल पर काफी दबाव था कि वह कोलंबो टेस्ट में बड़ी पारी खेलें और टीम को अहम योगदान दें। बेहद खराब शुरुआत के बाद उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
शतक से रह गए कप्तान कोहली ने दोहराया गाले टेस्ट वाला कारनामा
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओपनर लोकेश राहुल के साथ लगातार दूसरे मैच में 150 से ज्यादा की साझेदारी की है। यह साझेदारी तब हुई जब टीम इंडिया संकट में दिख रही थी। आज दोनों ने 164 रनों की साझेदारी की।