धोनी के 'नक्शेकदम' पर कोहली, बदल लिया अपना हेयर स्टाइल
टीम इंडिया की नई रन मशीन बनकर उभरे विराट कोहली की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत का रास्ता बनाने वाले कोहली ने मैच के बाद एक सेल्फी ली।
धोनी के 'नक्शेकदम' पर कोहली, बदल लिया अपना हेयर स्टाइल
विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखे जा रहे हैं। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली टेस्ट टीम के कप्तान भी बन गए हैं। साथ ही वह धोनी के बार-बार हेयर स्टाइल बदलने की कॉपी भी कर रहे हैं। धोनी ने 10 साल के करियर में न जाने कितनी बार अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया है।
धोनी के 'नक्शेकदम' पर कोहली, बदल लिया अपना हेयर स्टाइल
विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं तो उनका स्टाइल भी थोड़ा अलग ही रहता है। बतौर बल्लेबाज वह बेहद खतरनाक हैं ही, उनके तेवर भी उतने ही खतरनाक होते हैं। मैदान पर वह कई बार विपक्षी खिलाड़ियों के अपशब्दों या टिप्पणियों को छोड़ते नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने अपना हेयर स्टाइल भी चेंज करवा लिया है।
धोनी के 'नक्शेकदम' पर कोहली, बदल लिया अपना हेयर स्टाइल
विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान 2 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी और उस समय वह कुछ इस तरह से दिखाई दिए। सीरीज के दौरान वह दाढ़ी में भी नजर आए।
धोनी के 'नक्शेकदम' पर कोहली, बदल लिया अपना हेयर स्टाइल
विराट कोहली पिछले साल के मध्य में कुछ इस तरह से नजर आए।