'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
8 महीने के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली के बल्ले से वनडे क्रिकेट में रन निकलने शुरू हो गए हैं। राजकोट में खेले गए पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था। फिर इसके बाद चेन्नई में उन्होंने शानदार शतक ठोंक दिया।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
विराट कोहली वनडे में ज्यादातर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 11 तथा 12 रन ही बना पाए थे।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
चेन्नई में कोहली जब बल्लेबाजी करने आए तो रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो चुके थे। उनके आने के बाद दूसरे ओपनर शिखर धवन भी आउट हो गए। ऐसे में उनके सामने अजिंक्य रहाणे के रूप में नया बल्लेबाज सामने था।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी को ऐसे समय में आगे बढ़ाया जब टीम इंडिया पर संकट के बादल मंडरा रहा था। कोहली ने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की। फिर उन्होंने सुरेश रैना के साथ भी शतकीय साझेदारी करते हुए 127 रनों की पार्टनरशिप कर डाली।
'शतकवीर' विराट कोहली क्यों हैं नंबर 3 के 'महारथी'
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच वनडे में यह तीसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने पिछले साल फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ 213 रनों की साझेदारी की थी जिसमें भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 139 रनों की शतकीय पारी खेली थी। रहाणे चौथे नंबर पर आए थे।