रवि शास्त्री की किस बात पर भड़के 'गुस्सैल' कोहली!
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर चुना गया है। भुवनेश्वर को गेंद के साथ ही बैट से भी इस साल कमाल दिखाने के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने उन्हें इस तरह से सम्मानित किया।
रवि शास्त्री की किस बात पर भड़के 'गुस्सैल' कोहली!
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने पर बीसीसीआई ने मुंबई में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया। बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव से सम्मानित होते रोहित।
रवि शास्त्री की किस बात पर भड़के 'गुस्सैल' कोहली!
जम्मू-कश्मीर की ओर से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल करने वाले फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल को भी सम्मानित किया गया। उन्हें बोर्ड के सचिव संयज पटेल ने सम्मानित किया। रसूल को लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी बेस्ट ऑलराउंडर) दिया गया।
रवि शास्त्री की किस बात पर भड़के 'गुस्सैल' कोहली!
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को बीसीसीआई ने इस साल का सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा है। उन्हें लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवलाल यादव ने प्रदान किया।
रवि शास्त्री की किस बात पर भड़के 'गुस्सैल' कोहली!
मुंबई में बीसीसीआई के सबसे बड़े सम्मान समारोह के दौरान टीम इंडिया भी मौजूद थी। इस समारोह के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पहले टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली मीडिया से मुखातिब हुए।