विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें
भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने एक और जीत के साथ धूम मचा दी। इस बार एक अजेय फाइटर उनका निशाना बने। देखें रोमांचक तस्वीरें।
विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें
भारतीय मिडिलवेट मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को प्रो बाक्सिंग में एक और जीत के साथ धूम मचा दी है। विजेंदर सिंह ने प्रो बाक्सिंग में अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के डीन ग्लेन को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर फिर साबित कर दिया कि रिंग में ‘सिंह इज किंग’।
विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें
डीन गिलेन अपने पिछले दो मुकाबलों में अजेय रहे थे लेकिन भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर ने अजेय फायर फाइटर गिलेन को अपने दमदार मुक्कों से लगभग दो मिनट में ही बेदम कर दिया। तीस वर्षीय विजेंदर से तीन साल बड़े गिलेन पार्टटाइम फायरकर्मी का काम करते हैं।
विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें
चार राउंड के मुकाबले की अभी शुरुआत ही हुई थी कि विजेंदर के मुक्कों की झड़ी के बीच गिर पड़े गिलेन रेफरी के काउंटिंग के बीच हिम्मत छोड़ बैठे। विजेंदर ने मुकाबले की शुरुआत होते ही लेफ्ट और राइट हुक के बेहतरीन कांबीनेशन के साथ हमला बोला। ढोल की थाप के बीच रिंग में उतरे भारतीय मुक्केबाज ने एक शानदार अपर कट भी लगाया।
विजेंदर ने अजेय फाइटर को 2 मिनट में किया नॉकआउट, तस्वीरें
हालांकि गिलेन ने शुरुआत में कुछ पलटवार किए मगर विजेंदर का एक लेफ्ट हुक इतना जोरदार था कि ग्लेन संतुलित होकर गिर पड़े।