पुछल्ले बल्लेबाज उमेश यादव ने पहले लगाया 'शतक' फिर 'अर्धशतक'
टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज और तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए दिल्ली टेस्ट का दूसरा दिन बेहद शानदार रहा और उन्होंने पहले बल्ले से 'शतक' और फिर गेंदबाजी में 'अर्धशतक' लगा दिया।
पुछल्ले बल्लेबाज उमेश यादव ने पहले लगाया 'शतक' फिर 'अर्धशतक'
तेज गेंदबाज उमेश यादव को जब चौथे टेस्ट मैच में फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा की जगह शामिल किया गया तो उस समय इस फैसले की आलोचना भी हुई लेकिन इस गेंदबाज ने मैच के दूसरे दिन अपने करियर में दो सफलता हासिल कर ली।
पुछल्ले बल्लेबाज उमेश यादव ने पहले लगाया 'शतक' फिर 'अर्धशतक'
कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन उमेश यादव को मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी का मौका मिला। इस रणजी सत्र में ओडिशा के खिलाफ विदर्भ के लिए शानदार 128 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले उमेश ने आज 10 रनों की पारी खेली। वह इस मैच में पहली पारी में नाबाद रहने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे। साथ ही उन्होंने आर अश्विन के साथ नौंवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर टीम को तीन सौ के पार पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।
पुछल्ले बल्लेबाज उमेश यादव ने पहले लगाया 'शतक' फिर 'अर्धशतक'
उमेश यादव के करियर में आज का दिन बेहद यादगार रहेगा क्योंकि उन्होंने टेस्ट में बल्ले से 'शतक' और गेंदबाजी में 'अर्धशतक' लगा दिया। पहले बात 'अर्धशतक' की। मैच में विकेट की शुरुआत उमेश ने ओपनर डीन एल्गर को आउट कर की जिससे उनके विकेटों की संख्या 49 तक पहुंच गई। अपने करियर का 50वां विकेट उन्होंने जेपी डुमिनी को आउट कर हासिल किया।
पुछल्ले बल्लेबाज उमेश यादव ने पहले लगाया 'शतक' फिर 'अर्धशतक'
अब बात 'शतक' की। उमेश यादव के करियर का यह 17वां टेस्ट मैच है और इस मैच में पहला रन बनाने के साथ ही उन्होंने अपने रन संख्या को तीन अंकों में पहुंचा ही दिया। मैच से पहले उन्होंने 99 टेस्ट रन बनाए थे और आज 10 रन बनाते हुए अपने स्कोर को 109 रन तक पहुंचा दिया।