चैंपियंस लीग 2014 में नहीं दिखेंगे ये 7 'चैंपियन' बल्लेबाज
चैंपियंस लीग टी-20 इस बार भारत में खेला जा रहा है। मुख्य मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। लेकिन इससे पहले 4 दिन तक रायपुर में क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे।
चैंपियंस लीग 2014 में नहीं दिखेंगे ये 7 'चैंपियन' बल्लेबाज
इस टूर्नामेंट में आईपीएल 7 में शीर्ष पर रही 3 टीमें कोलकाता नाइटराइडर्स, पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स भाग लेंगी। लेकिन इस बार कुछ ऐसे बड़े टी-20 खिलाड़ी हैं जो सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में अपना जलवा नहीं बिखेर पाएंगे। जानते हैं, 7 बड़े बल्लेबाजों के बारे में।
चैंपियंस लीग 2014 में नहीं दिखेंगे ये 7 'चैंपियन' बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर टी-20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी हैं और इसी क्रिकेट में दमदार खेल के दम पर वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जगह बना पाए। आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह नहीं बना पाई, इसलिए वह इस बार नहीं दिखेंगे। वॉर्नर ने 2011 के सत्र में दो शतक भी लगाए थे।
चैंपियंस लीग 2014 में नहीं दिखेंगे ये 7 'चैंपियन' बल्लेबाज
बेहतरीन बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के कप्तान विराट कोहली भी चैंपियंस लीग में अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगे क्योंकि उनकी टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। हालांकि कोहली इस समय टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज हैं, और उन्होंने साल की शुरुआत में टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी।
चैंपियंस लीग 2014 में नहीं दिखेंगे ये 7 'चैंपियन' बल्लेबाज
टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले क्रिस गेल भी इस बार अपना जलवा नहीं दिखा पाएंगे। गेल रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हैं लेकिन वह इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पा रही है। टी-20 में उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक 150 से ज्यादा है।