ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए महज 31 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया है।
ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीविलियर्स अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे तेज शतक बनाने के मामले में एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल एक जनवरी को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। अब डीविलियर्स ने विंडीज टीम के ही खिलाफ यह कारनामा करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज
जैसे-जैसे वनडे क्रिकेट में ट्वंटी-20 शैली की बल्लेबाजी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे धुआंधार अंदाज में शतक बनने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। कुछ साल पहले तक 70-80 गेंदों में शतक लगाने पर ही उसे बड़ी उपलब्धि माना जाता था, लेकिन अब क्रिकेट काफी तेज हो गया है। आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट के 10 सबसे तेज शतक के बारे में। (विवरण- चढ़ते क्रम में)
ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली वनडे मे सबसे तेज शतक जमाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक (नाबाद 100) लगाने का कारनामा कर दिखाया। भले ही वह इस मामले में 10वें नंबर पर हैं लेकिन उनके नाम यह सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने सहवाग का 60 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़ा।
ये रहे वनडे में 10 'तूफानी' शतक लगाने वाले बल्लेबाज
ऑयरलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन के इस सूची में नौंवें पायदान पर हैं। उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के दौरान खेली थी। उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने अपनी पारी में कुल 113 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए।