टाइगर वुड्स की भतीजी को मिलेगी शर्मिला और वाणी से जोरदार टक्कर
अक्टूबर में जहां भारत में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट सीरीज का जोर रहेगा लेकिन इस बीच क्रिकेट से इतर इसी महीने के अंत में एक और रोचक मुकाबला होने जा रहा है जिसका इंतजार सभी को है।
टाइगर वुड्स की भतीजी को मिलेगी शर्मिला और वाणी से जोरदार टक्कर
यह दिलचस्प मुकाबला होगा टाइगर वुड्स की भतीजी और भारतीय चुनौती शर्मिला निकोले, वाणी कपूर और वैष्णवी सिन्हा के बीच। बेहद खूबसूरत शर्मिला देश की शीर्ष महिला गोल्फर हैं।
टाइगर वुड्स की भतीजी को मिलेगी शर्मिला और वाणी से जोरदार टक्कर
टाइगर वुड्स भले ही भारत में कभी भी गोल्फ खेलने नहीं आए हों लेकिन अब उनकी भतीजी भारत आने वाली हैं और देश की प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी।
टाइगर वुड्स की भतीजी को मिलेगी शर्मिला और वाणी से जोरदार टक्कर
गुडगांव में 23 से 25 अक्टूबर तक होने वाले महिलाओं का इंडिया ओपन गोल्फ खेला जाना है, जिसमें टाइगर वुड्स की भतीजी सिनेने वुड्स भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।
टाइगर वुड्स की भतीजी को मिलेगी शर्मिला और वाणी से जोरदार टक्कर
14 मेजर खिताब जीत चुके टाइगर वुड्स की भतीजी सिनेने वुड्स पहली बार भारत के दौरे पर आ रही हैं। इस टूर्नामेंट की ईनामी राशि भी 3 लाख यूएस डॉलर से बढ़ाकर 4 लाख यूएस डॉसर कर दी गई है।