जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों से आश्चर्यनजक रूप से बाहर किए जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार अंदाज में टीम में वापसी की और उन्हें इस दौरे के लिए कप्तान ही बना दिया गया है। भले ही इस दौरे को बहुत अहमियत नहीं दी जा रही हो लेकिन कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिनके लिए यह दौरा मील का पत्थर साबित हो सकता है।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए अंजिक्य रहाणे ही सबसे लकी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि इस लिस्ट में कई और नाम शामिल हैं जिनकी किस्मत ने इस दौरे से पहले जोर मारा और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। यह दौरा भले ही दोयम दर्जे का माना जाए लेकिन कई खिलाड़ियों के लिए यह दौरा मुनाफे का भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि बुलंद सितारों वाले टीम इंडिया के 6 क्रिकेटरों को।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
किस्मत के धनी खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम है खुद अंजिक्य रहाणे का। इसे कहते हैं किस्मत! एक खिलाड़ी जिसे अंतिम 2 मैचों में टीम में शामिल भी नहीं किया गया वह अगले दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान ही बना दिया गया। बड़े खिलाड़ियों के आराम करने के कारण महज 55 वनडे मैच का अनुभव रखने वाले रहाणे को नया कप्तान ही चुन लिया गया।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले अंजिक्य रहाणे को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों से बाहर किए जाने पर कप्तान धोनी की आलोचना हुई थी। लेकिन अब वह कप्तान बन गए हैं। अब जब वह कप्तानी करने उतरेंगे मो उनके पास 55 वनडे और 11 टी-20 मैचों में कप्तानी करने का अनुभव होगा। इतने कम मैचों में राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करना वाकई में बेहद लाजवाब बात है।
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले ये रहे टीम इंडिया के 'लकी' क्रिकेटर
कप्तान अंजिक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे किस्मत वाले भारतीय क्रिकेटर का नाम है मुरली विजय। विजय टेस्ट में बतौर ओपनर टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं, लेकिन वह लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं। बड़े खिलाड़ियों के आराम करने के कारण उन्हें भी नीली जर्सी पहनने का मौका मिल ही गया। वह 9 जुलाई, 2013 यानी 2 साल बाद अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। उन्होंने अभी तक 14 वनडे खेले हैं।