टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें
भारत और श्रीलंका के बीच सोमवार को दूसरा टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में जोरदार वापसी की है। कुमार संगकारा की विदाई वाले मैच में कई ऐसी दिलचस्प बातें हुई जिसे आपने मैच के दौरान शायद ही सुना हो। हम आपको बताते हैं मैच से जुड़ी 9 बेहद शानदार बातें।
टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें
शुरुआत मैच के पहले दिन से करते हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय अपने टेस्ट करियर में चौथी बार शून्य पर आउट हो गए और वह भी अपनी चौथी गेंद (मैच की भी चौथी गेंद) पर। साथ ही वह चारों बार विदेशी धरती पर शून्य पर आउट हुए हैं। किंगस्टन में (2011), मैनचेस्टर (2014), सिडनी (2015) और अब कोलंबो में।
टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें
श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा सीरीज के अपने सभी चारों पारियों में एक ही गेंदबाज की गेंद पर आउट हुए। यह गेंदबाज हैं आर अश्विन। लगातार 4 पारियों में संगकारा को आउट करने वाले अश्विन पहले गेंदबाज हैं।
टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन अमित मिश्रा ने ओपनर कौशल सिल्वा को आउट कर टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या 50 तक पहुंचा दी। वह यहां तक पहंचने वाले भारत के 36वें गेंदबाज और छठे लेग सि्पनर गेंदबाज बन गए। इस मैच के बाद उनके विकेटों की संख्या 55 हो गई।
टीम इंडिया का 399 दिनों का लंबा इंतजार, 9 बेहद दिलचस्प बातें
भारत की पी सारा ओवल में यह लगातार दूसरी जीत है। जबकि श्रीलंका के लिए यह मैदान कभी रास नहीं आया। उसे इस मैदान पर 2010 के बाद से 5 में से 4 में हार मिली है।