टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'
फातुल्लाह टेस्ट मैच के दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बन गया जो टीम इंडिया के खाते में गया। भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के सबसे अनलकी बल्लेबाज बन गए। कम से कम पिछले 2 साल के आंकडों के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है।
टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'
फातुल्लाह टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर्स (धवन और मुरली) के शतक लगाने के बाद अंजिक्य रहाणे भी शतक के करीब पहुंच गए और वह उस समय आउट हो गए जब वह अपने शतक से महज 2 रन दूर थे। पिछले 2 सालों में सबसे ज्यादा भारतीय बल्लेबाज ही नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए यानी 90 के पार पहुंच कर शतक से चूक गए।
टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'
इन पिछले 2 सालों में टेस्ट रैंकिंग पर शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 2-2 बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज बने। इसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 3-3 बल्लेबाज शतक के करीब पहुंच कर आउट हो गए।
टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'
इस अवधि के दौरान श्रीलंका के 6 बल्लेबाज शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए। उसकी ओर से 5 टेस्ट मैचों में 4 बल्लेबाज 6 पारियों में शतक के करीब पहुंचे और नर्वस नाइंटीज बने।
टेस्ट में टीम इंडिया की किस्मत सबसे खराब! मुरली सबसे 'अनलकी'
फातुल्लाह टेस्ट से पहले श्रीलंका और भारत के बल्लेबाज सबसे अनलकी बल्लेबाज रहे थे। लेकिन अंजिक्य रहाणे इस मैच में 98 रन पर आउट हो गए जिससे भारत इस लिस्ट में सबसे आगे हो गया। हालांकि आगे होना अच्छा नहीं है क्योंकि इसके साथ ही टीम में सबसे अनलकी बल्लेबाजों के होने का टैग लग ही गया। भारत की ओर से इन दो सालों में 6 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 4 बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज हुए।