फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

Fri, 05 Sep 2014 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Sep 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

team india s top 5 successful coaches
टीम इंडिया आज इंग्लैंड में जारी दौरे का अंतिम वनडे मैच खेल रही है। किसी भी टीम या खिलाड़ी के लिए प्रशिक्षक का खासा महत्व होता है। भारत ने वनडे सीरीज में जिस त‌रह से खेल दिखाया उससे यह साबित हुआ कि उर्जावान कोच की जरूरत हर टीम को होती है।

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

team india s top 5 successful coaches
भारत आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मना रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज हम आपको बता रहे हैं टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कोच या प्रशिक्षक के बारे में।

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

team india s top 5 successful coaches
अंशुमान गायकवाड भारतीय क्रिकेट टीम के पांचवें सबसे सफल गुरु रहे हैं। उन्होंने 1997 से 1999 तक टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। यह वह समय था जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का वर्चस्व था, उस समय भारत ने उनकी कोचिंग में कुछ सफलता हासिल की, खासकर वनडे क्रिकेट में। उनकी कोचिंग में भारत ने कुछ त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीत‌ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

team india s top 5 successful coaches
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अजित वाडेकर 1990 के दशक में टीम इंडिया के मैनेजर और कोच रहे। इस समय टीम के कप्‍तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे और उनके साथ मिलकर काम करते हुए वाडेकर ने अपनी कोचिंग में टीम को हीरो कप (1993), एशिया कप (1995) जीतवाया साथ ही 1996 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचवाया।
विज्ञापन

जानिए, कौन हैं टीम इंडिया के 5 सबसे सफल 'गुरु'

team india s top 5 successful coaches
पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर रवि शास्‍त्री भारतीय क्रिकेट के नए खेवनहार बनकर उभरे हैं। पिछले महीने इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में बढ़त के बाद भारत ने 1-3 से सीरीज गंवा दी थी, इसके बाद बीसीसीआई ने शास्‍त्री को मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के रहते ही टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया और उनके कमान संभालते ही भारत ने वनडे सीरीज में जीत की हैट्रिक लगा दी। भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड में इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed