धोनी-कोहली बड़े शॉट्स का कर रहे अभ्यास, कुछ खास है प्लान!
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इन दिनों बंगलुरू में भारतीय टीम का अभ्यास का कार्यक्रम है और नेट पर जोरदार अभ्यास कर लय हासिल करने जुटे हैं।
धोनी-कोहली बड़े शॉट्स का कर रहे अभ्यास, कुछ खास है प्लान!
भारत के दौरे पर वह टीम आ रही है जिसका रिकॉर्ड विदेशी धरती पर काफी अच्छा रहा है। इस टीम का नाम है दक्षिण अफ्रीका जो 72 दिन के लंबे दौरे पर भारत की सरजमीं पर कदम रखने जा रही है।
धोनी-कोहली बड़े शॉट्स का कर रहे अभ्यास, कुछ खास है प्लान!
टीम इंडिया का डायरेक्टर रवि शास्त्री की निगरानी में भारतीय खिलाड़ी पसीना बहाने में जुटे हैं। अभ्यास के दौरान भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सलाह-मशविरा करते शास्त्री।
धोनी-कोहली बड़े शॉट्स का कर रहे अभ्यास, कुछ खास है प्लान!
लंबे समय बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर उतरने जा रहे हैं। इससे पहले वह नेट पर खुद को तैयार करने में जुटे हैं। बल्लेबाजी का अभ्यास करते उपकप्तान विराट कोहली।
धोनी-कोहली बड़े शॉट्स का कर रहे अभ्यास, कुछ खास है प्लान!
सीमित ओवरों के मुकाबले के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी में भी काफी पसीना बहाया। वह जून के बाद क्रिकेट मैदान पर उतरेंगे।