भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 17 अक्टूबर 2008 को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी लेकिन तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संभवत: इस गेंदबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं करते थे या पसंद नहीं करते थे। यही कारण हैं कि इन 7 सालों में वह सिर्फ 15 टेस्ट मैच ही खेल सके हैं।
भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम
फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की और पहली पारी में 5 विकेट झटककर मैच में कुल 7 विकेट निकाल लिए थे। हालांकि 2008 से लेकर 2010 तक अमित सिर्फ 10 टेस्ट मैच ही खेल पाए। इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। उनका टीम में आना-जाना लगा रहा।
भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम
अमित मिश्रा ने करीब एक साल बाद 2011 के जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में वापसी की। जून से अगस्त तक 3 टेस्ट मैच खेलकर वह फिर टीम के बाहर कर दिए गए। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है नए कप्तान विराट कोहली के हाथों में कमान आने के बाद।
भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम
लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिर से मिले मौकों को भुनाने की कोशिश की। उन्होंने 2 मैचों में कुल 12 विकेट निकाल लिए हैं। दूसरे मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपने करियर में 50वां टेस्ट विकेट हासिल कर विकेटों की पहली फिफ्टी लगा दी।
भारत के ये 6 सबसे सफल लेग स्पिनर्स जिन्होंने टेस्ट में मचाई धूम
टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की पहली फिफ्टी लगाने वाले अमित मिश्रा भारत के 36वें गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही टीम इंडिया के छठे लेग स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट निकाले जो उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।