टी-20 मुकाबले से पहले जंगल में क्या कर रही है टीम इंडिया?
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से हरा दिया। अब दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज की बारी है जो 17 जुलाई से शुरू हो रही है। टी-20 से पहले टीम इंडिया ने सफारी का मजा लेने का फैसला लिया।
टी-20 मुकाबले से पहले जंगल में क्या कर रही है टीम इंडिया?
टीम इंडिया अफ्रीकी देश का दौरा करे और अफ्रीकी सफारी का मजा न ले ऐसा हो ही नहीं सकता। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद भारत अब टी-20 सीरीज खेलने जा रही है जिम्बाब्वे के खिलाफ। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय खिलाडिय़ों ने अफ्रीकी सफारी का मजा लिया। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल से)
टी-20 मुकाबले से पहले जंगल में क्या कर रही है टीम इंडिया?
जिम्बाब्वे में सफारी के दौरान भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी जंगल में आराम फरमाते हुए।
टी-20 मुकाबले से पहले जंगल में क्या कर रही है टीम इंडिया?
पूरी टीम इंडिया टी-20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के वाइल्डलाइफ रिजर्व में बस से सफारी का आनंद लेती हुई।
टी-20 मुकाबले से पहले जंगल में क्या कर रही है टीम इंडिया?
इस बार टीम इंडिया में ज्यादातर खिलाड़ी नए हैं और टीम में जगह बनाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी मोहित शर्मा और केदार जाधव के साथ सेल्फी लेते हुए।