कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज
कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 से भारत को दो चीजें मिली, पहली दर्शकों के हुडदंग की वजह से बदनामी और दूसरा इसी मैच से टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज भी मिल गया।
कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज
भारत दक्षिण अफ्रीका के हाथों यह मैच हारकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज गंवा बैठा, लेकिन इस मैच से भारतीय टीम को फटाफट क्रिकेट का सबसे सफल गेंदबाज भी मिल गया। वह इस समय जिस फॉर्म में है उसे देखकर लगता है कि उसका दबदबा इस क्षेत्र में आगे अभी कायम भी रहेगा।
कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज
हम आपको टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल भारतीय गेंदबाज के बारे में बताए, इससे पहले आप यह जान लें कि अब तक किस भारतीय गेंदबाज का दबदबा था। विवरण टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में (चढ़ते क्रम में)।
कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज
टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज अशोक डिंडा भी शामिल हैं। डिंडा ने 9 टी-20 मैचों में कुल 17 विकेट झटके और वह इस पायदान पर पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच 28 दिसंबर, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
कटक से मिला टीम इंडिया को टी-20 का नया सबसे सफल गेंदबाज
टी-20 में सबसे सफल 5 भारतीय गेंदबाजों में युवराज सिंह का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने 40 टी-20 मैचों में कुल 23 विकेट झटके और वह इस पायदान पर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच 6 अप्रैल, 2014 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।