नॉटिंघम में एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने सौ फीसदी सही साबित भी कर दिया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बगैर उतरे, लेकिन उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर डाली।
मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच का पहला ओवर डाला और तीसरी ही गेंद पर क्रिस रोजर्स को स्लिप में कैच आउट करा दिया। ब्रॉड का यह विकेट कोई आम विकेट नहीं था। इस मैच से पहले उन्होंने टेस्ट करियर में 299 विकेट झटके थे और 300वां विकेट हासिल करने के लिए एक विकेट की दरकार थी। रोजर्स को आउट करते ही 300वीं सफलता हासिल कर ली।
मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल
स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके। क्रिस रोजर्स और स्टीवन स्मिथ को खाता खोले बगैर ही पवेलियन की राह दिखा दी। इस तरह से उन्होंने अपने विकेटों की संख्या को 301 तक पहुंचा दिया। वह टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल
स्टुअर्ट ब्रॉड का यह 83वां टेस्ट मैच है और इस दौरान अपने करियर में ऐसा सिर्फ छठी बार ही हुआ है जब वह जेम्स एंडरसन के बगैर मैदान पर उतरे हैं। हालांकि एंडरसन के बगैर उनकी गेंदबाजी में कोई फर्क नहीं पड़ा। एक के बाद एक करके 5 विकेट झटक लिए और सिर्फ 10 रन ही दिए।
मैच की तीसरी गेंद और इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने कर दिया कमाल
2003 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट टीम ने 25 गेंदों के अंदर अपने शीर्ष क्रम के पांच विकेट गंवा दिए हैं।