फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Sun, 03 May 2015 08:54 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Some pics of fight of the century in las vegas
लास वेगास में मैनी पैकियाओ के खिलाफ 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के महामुकाबले के बाद फ्लायड मेवेदर मीडिया से बात करते हुए। उन्होंने यह मुकाबले शानदार अंदाज में जीता। उनके साथ रिंग गर्ल्स भी मौजूद रहीं।

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Some pics of fight of the century in las vegas
लास वेगास एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में बेतरतीब खड़े निजी विमान, एमजीएम ग्रैंड एरेना में मौजूद दुनिया भर की हस्तियां, दांव पर लगे 2500 करोड़ रुपये और निगाहें सदी के सबसे बड़े बॉक्सिंग मुकाबले पर। मुकाबला शानदार रहा। मेवेदर फाइटर ऑफ द सेंचुरी बन गए हैं।

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Some pics of fight of the century in las vegas
अमेरिका के सुपरस्टार मेवेदर और फिलीपींस के ‘पैकमैन’ मैनी पैकियाओ के बीच लड़ी गई इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्सिंग फाइट में बाजी मेवेदर के हाथ लगी, जिन्होंने पेशेवर करियर में 48वीं फाइट जीतकर कभी न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा। हालांकि शुरुआत में पैकियाओ विपक्षी पर लगातार आक्रमण करते रहे लेकिन वह बाजी जीतने में सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Some pics of fight of the century in las vegas
16 हजार दर्शकों से खचाखच भरे एमजीएम एरेना में पहले और दूसरे जज ने 116-112 से फैसला मेवेदर के पक्ष में दिया, जबकि तीसरे जज का निर्णय भी 118-110 से अमेरिकी मुक्केबाज के पक्ष में रहा। शुरुआती तीन राउंड में दबदबा बनाने के बाद पैकियाओ कभी भी मेवेदर के डिफेंस में सेंध लगाते नहीं दिखे। वहीं मेवेदर समय-समय पर सटीक पंच लगाकर अंक अर्जित करने में सफल रहे।
विज्ञापन

तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल

Some pics of fight of the century in las vegas
65 मुकाबलों में 57 मुकाबले जीतने वाले फिलीपींस के पैकमैन यानी पैकियानो की यह छठी हार है। इससे पहले उनके 2 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इस जीत से मेवेदर को 1142 करोड़ रुपये मिले, जबकि पैकियाओ के हिस्से में 761 करोड़ रुपये आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed