6 अनलकी क्रिकेटर, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिके
जानते हैं, 6 ऐसे अनलकी क्रिकेटरों के बारे में, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा समय नहीं टिक सके। अब उनकी टीम में संभावना भी दूर-दूर तक नजर नहीं आती।
6 अनलकी क्रिकेटर, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिके
ये हैं इस क्रम में पांचवें नंबर पर। टीम इंडिया में कभी ओपनर रहे रॉबिन उथप्पा की अब टीम इंडिया में संभावना लगभग ना के बराबर है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में विजेता भारतीय टीम के सदस्य उथप्पा आज रणजी क्रिकेट खेल रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 42 के औसत से 8285 रन बना चुके उथप्पा के खाते में 17 सेंचुरी (राहुल द्रविड़ के बराबर) हैं। उथप्पा ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले हैं।
6 अनलकी क्रिकेटर, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिके
2012-13 के दौर में जब टीम इंडिया एक ऑलराउंडर की तलाश मे थी तो उस वक्त जम्मू एंड कश्मीर की रणजी टीम के ऑलराउंडर परवेज रसूल ने अच्छी पहचान बना ली। गत वर्ष रणजी टूर्नामेंट में इस क्रिकेटर ने 54 के औसत से 594 रन बनाए जबकि 33 विकेट भी झटके। 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में रसूल ने दो विकेट झटके थे। हालांकि बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद इस क्रिकेटर को टीम में जगह नहीं मिली। रसूल अभी रणजी क्रिकेट खेल रहे हैं।
6 अनलकी क्रिकेटर, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिके
2014 में ही इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले तेज भारतीय गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी अनलकी भारतीय क्रिकेटरों में एक हैं। टीम इंडिया की ओर से मात्र 8 वनडे मैच खेल चुके कुलकर्णी के खाते में 13 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। जुलाई 2015 के बाद इन्हें टीम में दोबारा मौका नहीं मिला।
6 अनलकी क्रिकेटर, जो धोनी की टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिके
दाएं हाथ के बल्लेबाज केदार जाधव टीम इंडिया में सिर्फ 4 वनडे मैच ही खेल सके हैं। इस छोटे से अंतराल में उन्होंने 106.56 के स्ट्राइक रेट और 48.66 के औसत से 146 रन भी बनाए। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच में जाधव सिर्फ 20 रन ही बना सके थे, पर जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 नाबाद बनाया। हालांकि इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी।