शाहरुख खान की टीम ने कालिस के बाद काटिच को बनाया कोच
पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज साइमन काटिच को सहायक कोच नियुक्त कर दिया है।
शाहरुख खान की टीम ने कालिस के बाद काटिच को बनाया कोच
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन काटिच टीम के मुख्य कोच दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कालिस के सहायक होंगे। काटिच की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कालिस ने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि साइमन मेरी प्रबंधन टीम में होंगे। मैंने उनके खिलाफ कई मैच खेले हैं और खेल की उनकी समझ बहुत अच्छी है। उनका साथ मिलने से काफी फायदा होगा और मैं केकेआर को 2016 में एक औ खिताब दिलाने के लिए उनके और अन्य के साथ रणनीतियां तैयार करने को लेकर उत्साहित हूं।"
शाहरुख खान की टीम ने कालिस के बाद काटिच को बनाया कोच
साइमन काटिच अब विजय दाहिया की जगह लेंगे। काटिच ने पिछले साल जुलाई में टी-20 से संन्यास ले लिया था। वह 2013-14 में बिग बैश खितीब जीतने वाली टीम पर्थ स्क्रॉचर्स की अगुवाई कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने आईपीएल में आखिरी बार किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 2009 में खेला था।