शेष सीरीज के लिए मैदान पर दिखेंगे भारतीय अंपायर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया को चौथे वनडे से पहले बड़ी खुशी मिली है। शेष सीरीज में अब दोनों ही भारतीय अंपायर होंगे।
शेष सीरीज के लिए मैदान पर दिखेंगे भारतीय अंपायर
टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि वनडे सीरीज के शेष 2 मैचों के लिए मैदान पर दोनों अंपायर अब भारतीय ही होंगे। हालांकि आईसीसी के नियम के अनुसार एक ही अंपायर घरेलू हो सकता है। अफ्रीका के खिलाफ अंपायरों ने कुछ फैसले गलत दिए हैं जिसका खमियाजा भारत को उठाना भी पड़ा है। हालांकि एक गलत फैसले से भारत को फायदा भी हुआ और वह मैच जीतने में सफल भी रही टीम।
शेष सीरीज के लिए मैदान पर दिखेंगे भारतीय अंपायर
आईसीसी के नियमों के अनुसार दो देशों के बीच खेली जाने वाली द्वीपक्षीय सीरीज में एक घरेलू अंपायर के अलावा एक तटस्थ अंपायर होता है। लेकिन विशेष परिस्थितियों में दोनों अंपायर ही घरेलू हो सकते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट बोर्डों ने शेष सीरीज के लिए दोनों भारतीय अंपायर रखे जाने पर अपनी सहमति जता दी है।
शेष सीरीज के लिए मैदान पर दिखेंगे भारतीय अंपायर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अंपायरों की आईसीसी के एलिट पैनल में शामिल सुंदरम रवि को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज के शेष 2 मैचों के लिए अंपायर चुना है।
शेष सीरीज के लिए मैदान पर दिखेंगे भारतीय अंपायर
आईसीसी के एलिट पैनल में इसी साल शामिल किए गए सुंदरम रवि को 22 अक्टूबर से यूएई में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उड़ान भरना था लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए अंपायरिंग करने का नाम सामने आने पर उन्हें यहीं भारत में रुकना होगा।