रहाणे-राधिका के रिसेप्शन में कौन-कौन थे मेहमान!
टीम इंडिया के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने पिछले महीने की 26 तारीख को मुंबई की राधिका के साथ परिणय सूत्र में बंध गए थे। शादी के समय दोनों घरों के परिजन ही शामिल हुए।
(सभी फोटो- अजिंक्य रहाणे की फेसबुक वॉल से)
रहाणे-राधिका के रिसेप्शन में कौन-कौन थे मेहमान!
रहाणे और राधिका दोनों मुंबई के एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि यह शादी पूरी तरह से अरेंज्ड थी। शादी के 2 दिन बाद रहाणे ने मुंबई में ही शानदार रिसेप्शन दिया। इस पार्टी में कई क्रिकेटरों के अलावा फिल्मी जगत की हस्तियों ने हिस्सा लिया।
रहाणे-राधिका के रिसेप्शन में कौन-कौन थे मेहमान!
टीम इंडिया के शर्मीले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी शादी के रिसेप्शन की कुछ फोटो पार्टी के लगभग एक हफ्ते बाद फेसबुक पर अपलोड की। हालांकि रिसेप्शन में कप्तान धोनी और विराट कोहली शरीक नहीं हो सके लेकिन कई और बड़े नाम शामिल जरूर थे।
रहाणे-राधिका के रिसेप्शन में कौन-कौन थे मेहमान!
अजिंक्य रहाणे और राधिका की शादी के रिसेप्शन में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा भी शामिल हुए। वह चोटिल होने के कारण क्रिकेट से दूर हैं लेकिन पार्टी में वह शामिल जरूर हुए।
रहाणे-राधिका के रिसेप्शन में कौन-कौन थे मेहमान!
अजिंक्य रहाणे और राधिका के रिसेप्शन में टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा भी शरीक हुए। ओझा के साथ रोहित शर्मा भी तस्वीर में हैं।