केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा
इंग्लैंड के विवादास्पद बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन पिछले दिनों अपनी आत्मकथा को लेकर चर्चा में थे जिसमें उन्होंने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए जीनियस गुरु कहा था। किताब के बाद वह फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने शरीर पर एक नए तरह का टैटू गोदवाया है।
केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा
दक्षिण अफ्रीकी मूल के बल्लेबाज केविन पीटरसन टैटू के खासे दीवाने माने जाते हैं। इस टैटू से पहले भी उनके शरीर पर कई तरह के टैटूज देखे जा सकते हैं। यह तस्वीर 2005 में एशेज सीरीज में मिली जीत के बाद की है, जिसमें 3 शेर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसी सीरीज से टेस्ट करियर की शुरुआत की और सीरीज के अंतिम टेस्ट में अपना पहला शतक भी लगाया था।
केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा
पिछले साल इंग्लैंड टीम में विवाद के बाद उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए किकेट खेलने से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह लीग स्तर की क्रिकेट खेल रहे हैं। वह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा
केविन पीटरसन ने अपने शरीर पर अब नए तरह के टैटू गोदवाए हैं। इस बार उनका टैटू थोड़ा अलग है और देखने में तकलीफदायक हो सकता है। उन्होंने अपनी पीठ पर विश्व का नक्शा गुदवाया है। (फोटो- इंस्टाग्राम से)
केविन पीटरसन ने शरीर पर गुदवाया दुनिया का नक्शा
अफ्रीकी मूल के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का नया टैटू पीठ से होते हुए सीने तक आया है। उनके इस टैटू की खास बात यह है कि शरीर पर गुदे विश्व के नक्शे पर कुछ लाल रंग के निशान भी बनाए गए हैं। यह निशान उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में लगाए गए शतक और जगह के बारे में जानकारी देता है।