फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Sat, 11 Jul 2015 01:25 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Photo Gallery At india vs zimbabwe first ODI
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से दो शतक लगे। मुकाबला अंत तक बेहद कांटे का रहा। 47 ओवर तक के मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। लेकिन अंतिम 3 ओवर में मैच का पासा पलट गया।

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Photo Gallery At india vs zimbabwe first ODI
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों की ओर से शतक लगे। भारत की ओर से अंबाती रायडू ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ 121 रन बनाए ‌थे।

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Photo Gallery At india vs zimbabwe first ODI
अंबाती रायडू को जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी रास आता है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 पारियों में 225 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत रहा 112.5 का। 4 पारियों में वह सिर्फ दो बार आउट ही हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Photo Gallery At india vs zimbabwe first ODI
जिम्बाब्वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने भारत के खिलाफ वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। उन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाने का कारनामा किया है। इस मैच से पहले उन्होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ शतक लगाया था। 160 वनडे खेल चुके कप्तान के वनडे करियर में यही दो शतक शामिल है।
विज्ञापन

गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए

Photo Gallery At india vs zimbabwe first ODI
अंबाती रायडू और स्‍टुअर्ट बिन्नी ने पहले मैच में छठे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की जो इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के नाम 158 रनों का था जिन्होंने इसी टीम के खिलाफ 10 साल पहले हरारे के इसी मैदान पर बनाया था। उस मैच में भी भारत के 5 विकेट सौ रन से पहले ही गिर गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed