शतक से पहले ही पिच को क्यों चूमने लगे वॉर्नर?
विराट कोहली सिडनी टेस्ट से टीम इंडिया की टेस्ट टीम के नए कप्तान हो गए हैं, भारतीय क्रिकेट में कोहली युग की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन पहला दिन कोहली और भारत के लिए अच्छा नहीं रहा।
शतक से पहले ही पिच को क्यों चूमने लगे वॉर्नर?
डेविड वॉर्नर और क्रिस रोजर्स ने भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन 200 रनों की साझेदारी की। हालांकि अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे रोजर्स अपने शतक से 5 रन से चूक गए। दोहरी शतकीय साझेदारी करने पर एक-दूसरे को बधाई देते वॉर्नर और रोजर्स।
शतक से पहले ही पिच को क्यों चूमने लगे वॉर्नर?
आतिशी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जोरदार पारी खेली। सिडनी टेस्ट में क्रिस रोजर्स के साथ तूफानी साझेदारी करते हुए पहले विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदार कर डाली। करियर का 12वां शतक लगाने के बाद जश्न मनाते वॉर्नर।
शतक से पहले ही पिच को क्यों चूमने लगे वॉर्नर?
फिल ह्ज ने सिडनी में अंतिम बार बल्लेबाजी की थी, और उनके निधन के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच इस मैदान पर हो रहा है। बल्लेबाजी के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलने के दौरान डेविड वॉर्नर ने अपने दिवंगत दोस्त को उनकी कांसे की प्रतिमा को छूकर याद किया।
शतक से पहले ही पिच को क्यों चूमने लगे वॉर्नर?
सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह वही ग्राउंड है जहां पर फिल ह्ज बल्लेबाजी के कारण एक बाउंसर से सिर पर चोट लगा बैठे थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। फिल को जब चोट लगी तो 63 रन पर खेल रहे थे, डेविड वॉर्नर ने आज जब 63 रन बनाए तो कुछ इस तरह से फिल को याद किया।