वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
अक्सर खिलाड़ी जिम में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए काफी पसीना बहाते हैं। लेकिन 60 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल जिम में अभ्यास के दौरान कुछ इस तरह से आराम फरमा रहे हैं। कुछ और क्रिकेटर हैं जिन्होंने मैदान पर ऐसे ही सुस्ताने का मौका नहीं गंवाया।
(फोटो- ट्विटर से)
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
मुकाबलों से पहले खिलाड़ी अभ्यास सत्र में अपनी लय बनाए रखने के लिए पसीना बहाते हैं, लेकिन युवराज सिंह फिरोज शाह कोटला में अभ्यास सत्र के दौरान किस तरह से अलसा रहे हैं इसे आप देख सकते हैं। यह तस्वीर 5 नवंबर, 2011 की है और खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले की है।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक अभ्यास सत्र के दौरान कुछ इस कदर थक गए। यह तस्वीर 4 नवंबर, 2007 की है और टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले तैयारियों में जुटी हुई थी।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट प्रेक्टिस के दौरान कुछ इस तरह से अलसा रहे हैं।
वार्म अप करने गए और झपकी लेने क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट टीम की नई रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली भी अभ्यास सत्र के दौरान कुछ इस अंदाज में आराम कर रहे है। कोहली 23 जुलाई, 2012 को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले हंबनटोटा में अभ्यास में जुटे थे।