बहन की शादी के कारण टाल दी युवराज ने अपनी शादी
ऐसा लगता है कि भारतीयों क्रिकेटरों के बीच इन दिनों जल्द से जल्द शादी करने की होड़ लगी हुई है। पिछले महीने की 29 तारीख को अनुभवी क्रिकेटर हरभजन सिंह की गीता बसरा के साथ शादी के बाद रोहित शर्मा की शादी की तारीखों का ऐलान हो गया।
बहन की शादी के कारण टाल दी युवराज ने अपनी शादी
रोहित शर्मा अगले महीने यानी दिसंबर में मंगेतर रितिका सचदेव के साथ शादी करने जा रहे हैं। रोहित ने साल के मध्य में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका के साथ मई में सगाई कर ली थी। टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बारे में कहा जा रहा है कि वह भी अगले साल अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर लेंगे। ऐसे में कुछ उम्रदराज कुंवारे क्रिकेटर्स भी सात फेरे लेने का मन बनाने लगे।
बहन की शादी के कारण टाल दी युवराज ने अपनी शादी
इन उम्रदराज कुंवारे क्रिकेटरों में सबसे बड़ा नाम है युवराज सिंह का। कई नायिकाओं के साथ रोमांस कर चुके युवराज इन दिनों बॉलीवुड की ब्रिटिश नायिका हेजल कीच के साथ रोमांस कर रहे हैं। और ऐसी खबरें भी आ रही है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हेजल ने सलमान खान की पॉपुलर फिल्म बॉडीगॉर्ड में नायिका करीना कपूर की सहेली का रोल किया था।
बहन की शादी के कारण टाल दी युवराज ने अपनी शादी
युवराज सिंह और हेजल कीच के बीच जमकर रोमांस हो रहा है और जल्द सात फेरे लेने का मन बना रहे हैं। हरभजन और गीता की शादी में शामिल होने वाली इस जोड़ी के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों का रोका इस महीने हो सकता है। हेजल ने सलमान खान की पॉपुलर फिल्म बॉडीगॉर्ड में नायिका करीना कपूर की सहेली का रोल किया था।
बहन की शादी के कारण टाल दी युवराज ने अपनी शादी
युवराज सिंह ने पिछले दिनों हरभजन सिंह से ट्विटर पर उनकी शादी की बधाई देने के दौरान यह खुलासा किया था कि दिपावली तक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।