फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान दर्शकों के एक नहीं दो बार व्यवधान डालने के बाद अन्य मैदानों के आयोजक चेत गए हैं और वे इस बात की पूरी कोशिश में हैं कि उनकी मेजबानी में ऐसी अप्रिय घटना का सामना करना न पड़े।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
टी-20 मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। और पहला ही वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में है जो रविवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कटक की घटना के बाद से ग्रीन पार्क में मैच को सुचारू रूप से कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
इस अप्रिय घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दर्शकों के मैदान पर बोतलें फेंकने के मामले में आयोजकों की भूमिका से नाखुशी जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच गृह सचिव को सौंपते हुए एक महीने में रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही उन्होंने सख्त ताकीद की है वे सतर्कता बरतें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के कारण स्टेडियम में खेल को बाधा न पहुंचे।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बाबत अधिकारियों से यह स्पष्टीकरण भी चाहा कि किन हालातों के तहत पानी की बोतलों को दर्शक दीर्घाओं तक ले जाने की अनुमति दी गई। हालांकि तब कहा गया था कि गरमी को देखते हुए दर्शकों को बोतलों को अंदर ले जाने की अनुमति दी गई थी।
फिर न लगे 'चौपाल', कानपुर के ग्रीन पार्क ने किया खास इंतजाम
मैच के दौरान दर्शकों के उग्र रवैये से खफा दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सलाह दी थी कि कटक के बाराबती स्टेडियम को दो साल तक अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी नहीं दी जानी चाहिए। सोमवार को हुए मुकाबले में दर्शकों ने मैदान पर काफी बोतलें फेंकी थी जिससे काफी समय मैच में बाधा आई। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की उदासीनता पर भी सवाल उठाए।