टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
एशिया कप का सातवां मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। टीम की इस जीत में उन 6 गेंदों का भी कमाल रहा जिसमें सिर्फ चौके-छक्के निकले। भारत का विजयी रन भी चौके से ही निकला।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
भारत जब इस मैच में उतरा तो उसके खाते में इस साल खेले 8 मैचों से 7 जीत आ चुकी थी और एशिया कप में उसकी एक और जीत फाइनल में पहुंचा देती, जो उसने श्रीलंका को हराकर हासिल कर लिया। जीत की हैट्रिक में चौकों की एक खास या यूं कहे कि दुर्लभ घटना हुई।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
भले ही फटाफट खेल के इस आयोजन में बड़े स्कोर नहीं बन रहे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत की ओर से कुछ गजब की बात हुई। इस पारी में भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों ने चौके से अपना खाता खोला तो एक बल्लेबाज ने छक्के से अपना खाता खोल दिया। वहीं श्रीलंका की ओर से भी एक बल्लेबाज ने चौके से अपनी पारी का आगाज किया।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
भारत और श्रीलंका के बीच मैच में कुल 6 बल्लेबाजों में से 5 ने चौके से तो एक ने छक्के से अपना खाता खोला था। चोट के बाद मैदान पर लौटने वाले शिखर धवन महज एक रन पर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर अपना खाता खोला और वह भी चौके से। वह 15 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया की तीसरी जीत, मैच में 6 'गेंदों' ने किया कमाल
शिखर धवन के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली को जल्द ही मैदान पर आना पड़ा लेकिन चौथे ओवर में रोहित के आउट होने तक वह 3 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए। भारत ने 16 रन पर रोहित को भी गंवा दिया था जिसमें अकेले उनके 15 रन थे। इस तरह से कोहली और सुरेश रैना दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे और उन्हें अपना खाता खोलना था।