न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
वैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्षेत्ररक्षकों को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के मुकाबले बहुत बढ़िया नहीं माना जाता है। लेकिन टीम इंडिया के कुछ क्षेत्ररक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी क्षेत्ररक्षण क्षमता को साबित किया और विपक्षी बल्लेबाज उनकी ओर शॉट खेलने से डरते हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
अब क्षेत्ररक्षण की बात चली है तो हम आपको आज उन भारतीय क्षेत्ररक्षकों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में कैच लपकने का शतक ही बना दिया। वनडे में कैचों के शतक वाली इस लिस्ट में मैदान में क्षेत्ररक्षण करने वालों के अलावा उन विकेटकीपर्स का भी नाम शामिल करेंगे जो कैच में 100 या उससे ज्यादा कैच लपके हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 52 क्षेत्ररक्षक ऐसे हैं जिन्होंने कैच करने का शतक लगाने का कारनामा किया है। 52 में से 31 मैदानी क्षेत्ररक्षक हैं जबकि 22 विकेटकीपर्स हैं जो लगातार विकेट के पीछे खड़े रहते हैं।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
वनडे में कैच का शतक लगाने वाले 52 क्षेत्ररक्षकों में से 7 भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिसमें 2 विकेटकीपर और 5 मैदानी शामिल क्षेत्ररक्षक हैं। हाल ही संन्यास लेने वाले वीरेंद्र सहवाग और टीम से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने वनडे में 93-93 कैच लपके हैं। युवराज के पास मौका है कि वह कैचों का भी शतक लगा दें लेकिन इसके लिए उन्हें टीम में पहले जगह बनानी होगी।
न बल्ला, न गेंद फिर भी लगाया 'शतक', ये रहे 7 भारतीय क्रिकेटर
वनडे में कैचों का शतक लगाने वाले 7 भारतीय क्षेत्ररक्षकों में सबसे निचले यानी सातवें नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जिन्होंने कुल 311 मैचों की 309 पारियों में 100 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया है।